क्यों लगती है पृथ्वी चपटी
पृथ्वी गोल पर दिखे चपटी,
बोलो इसका क्या कारण है?
जरा ध्यान से सोच के देखो,
बात तो बिल्कुल साधारण है॥
एक कंचा एक बडी गेंद,
२५ पैसे क एक सिक्का लाओ।
इस सिक्के को प्यारे बच्चों,
कंचे के उपर बैटाओ॥
देखो सिक्का कंचे के तल को ,
थोडा सा छू पाता है।
अब फिर रखो बडी गेंद पर,
सारा सिक्का जम जाता है॥
गेंद गोल है फिर भी देखो,
सिक्के वाली जगह है चपटी।
गोलाकार पृथ्वी की भी,
बहुत बडी सारी है परिधि।
नजर हमारी देख ना पाती,
पृथ्वी की पूरी गोलाई।
इसीलिये पृथ्वी चपटी है,
बच्चों बात समझ में आई॥
टैग: बाल कविता